ढाबे पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद

शमशबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गॉव कुइयाखेड़ा निवासी सुमित कुमार उर्फ कल्लू का फैजबाग-शमसाबाद मार्ग पर पटेल फैमली ढाबा है। भोर के लगभग 4 बजे एक अज्ञात कार सवार दो चोरों ने ढाबे पर खड़े अमूल्य ब्रेड से लदे ट्रक की डीजल की टंकी का ताला तोडक़र एक कंटेनर भरकर लगभग 50 लीटर डीजल चोरी करके फैजबाग की तरफ भाग गए। सुबह के समय ट्रक चालक कस्बे के थोक दुकानदारों को ब्रेड देने के निकला, तो शमसाबाद मुख्य बाजार में ट्रक अचानक बंद हो गया। जब चालक ने जांच की, तो पता चला कि डीजल चोरी हो गया है। डीजल चोरी होने की जानकारी ढाबा मालिक सुमित कुमार कोदी। ढाबा मालिक सुमित कुमार ने ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो कैमरे में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई थी। चोरी की घटना देख ढाबा मालिक दंग रह गए। घटना के सम्बन्ध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *