प्रथम अंतर्राष्ट्रीय ओपिन चैम्पियनशिप करांटे में जनपद के खिलाडिय़ों ने जीते पदक

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। प्रथम अंतर्राष्ट्रीय ओपिन चैम्पियनशिप का आयोजन जापान थामाबुफि शिणे -रियू करांटे द एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा टी.वी.एस. बैटमिन्टन स्पोट्र्स स्टेडियम पुणे में २२ से २३ नवंबर को प्रतियोगिता का आयोजन एसोसिएशन इंडिया चीफ व मुंबई से चीफ गेस्ट फिल्म एक्टर्स रिया सिंह, अजय सिंह, अजीत कुमार, प्रियंका गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। जिसमें फर्रुखाबाद एम.के. से २५-३० खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें छाया गुप्ता, करन, सुखराम, धीरेंद्र, साडोल, अंकित, आशीष, अंकुर ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं आकाश, आरव, सोनू, सूरज, विवेक, मोहित, राधाकिशन, विवेक, अमित ने रजत पदक जीता, जबकि कांस्य पदक अंकुल, अजीत, गौरव, प्रिंस, आसीम, आकाश आदि ने जीता। वहीं करांटे कोच के रुप में मोहित कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *