नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मजदूरी मांगने पर युवक को मारपीट कर घायल कर देने के मामले में पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम दौलतपुर निवासी भूरेलाल पुत्र राम बक्स ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया मेरे ही पड़ोस का अभिषेक पुत्र सुग्रीव श्रीवास्तव गांव में घूरा डालने गया था। जिसको केवल 50 रुपये मजदूरी दी गई। जब उसने पूरी मजदूरी मांगी, तभी दबंगों ने अभिषेक के साथ मारपीट कर दी। जब पीडि़त भूरे की पत्नी ने मारपीट करने का विरोध किया, तो दबंगों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की। जिससे एक महिला का सिर फट गया तथा तथा अन्य महिलायें भी घायल हो गयी थीं। घटना के संबंध में घायलों ने राजपाल पुत्र रामवीर, जगपाल पुत्र रामवीर एवं रामवीर आदि के विरुद्ध तहरीर दी थी। पुलिस ने आज दबंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
