शौचालय में गिरकर घायल हुए युवक की मौत

समृद्धि न्यूज। शौचालय में गिरकर घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खुड़ीना वैध निवासी पप्पू कश्यप का विवाहित पुत्र अकील कुछ दिन पूर्व शौचक्रिया करने शौचालय में गया था। जहां गिर जाने के कारण वह गम्भीर रुप से घायल हो गया था। बीती रात्रि अकील की उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *