राम वियोग में दशरथ का विलाप देख दर्शकों की आंखें हुईं नम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री आदर्श रामलीला परिषद नगला हूसा में छठे दिन श्रीरामलीला मंचन में प्रभु श्री राम के लिए कैकेई के द्वारा राम के लिए वन गमन की बात को सुनकर महाराज दशरथ के विलाप को देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। श्रीराम के वन जाने की बात सुनकर महाराज दशरथ की आंखों सें आसुओं की धार बह रही थी। दशरथ के अभिनय ने एक पल के लिए दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वास्तव में सचमुच में सब साक्षात हो रहा है। श्री रामलीला कमेटी के मंच पर बहुत ही सुन्दर अभिनय करने वाले कलाकारों की लोगों ने हौसलाआफजाई की व पुरस्कार में मुद्राएं देकर उनका मनोबल बढ़ाया। नगला हूसा के रामलीला प्रांगण में उपस्थित पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम में अतिथि के रुप में ग्राम प्रधान सचिनदेव तिवारी ने कमेटी अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष रामप्रकाश अवस्थी, कोषाध्यक्ष सुधीर अवस्थी, अशोक शास्त्री, बुधपाल अवस्थी, मोहन अवस्थी, सुनील अवस्थी, श्याममोहन मिश्रा एड0, प्रिंस चौहान, अजीत, गोपाल, सत्यम, आशीष, विपिन तिवारी आदि टीम के सदस्य उपस्थित रहे एवं कमेटी के सभी सदस्यों ने व्यवस्था संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *