परीक्षा केंद्र निर्धारण में बोर्ड ने की अपने ही मानको की अनदेखी

छात्रायें हुई स्व केंद्र से वंचित, कई विद्यालयों का सेंटर बना २५ किमी दूर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा के लिए बनाये गये परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ही मानको की अनदेखी की है। इसमें निर्धारित मानको की अवहेलना कर परिषद ने अधिक दूर परीक्षा केंद्र बनाने, क्षमता से अधिक छात्र आवंटन होने और छात्राओं के लिए स्वकेंद्र न बनाये जाने पर प्रधानाचार्यों ने आपत्तियां लगायी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने जिले में 63 परीक्षा केंद्रों की अंनतिक सूची जारी कर दी है। परीक्षा केंद्र निर्धारण में मजे की बात यह है कि यूपी बोर्ड ने ही अपने ही मानको की अवहेलना की है। बोर्ड ने केंद्र निर्धारण में दूरी का मानक अधिकतम 10 किमी निर्धारित किया था, जबकि परीक्षार्थियों के कुछ सेंटर 25 किमी दूर तक बना दिये गये है। उसी प्रकार छात्राओं के लिए बोर्ड ने स्वकेंद्र बनाये जाने का मानक तय किया था। परन्तु कई बालिका विद्यालयों का परीक्षा सेंटर बालकों के विद्यालय में बनाये गये है। निर्धारित मानको का पालन न करते हुए जो परीक्षा केंद्र बनाये गये है उनके प्रधानाचार्यों ने आपत्तिया लगायी है और बोर्ड के सचिव से उनका निस्तारण करने की मांग की है। इसी क्रम में वीरेन्द्र सिंह उ0मा0 विद्यालय नवाबगंज के प्रधानाचार्य ने छात्रों का परीक्षा केंद्र 25 किमी दूर बनाने, हीरा लाल आदर्श विद्यालय नवाबगंज के प्रधानाचार्य ने उनके विद्यालय की छात्राओं का स्व केंद्र न बनाये जाने पर आपत्ति दर्ज करायी है। प्रेम विद्यालय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने क्षमता से अधिक छात्र आवंटन होने, रामस्वरुप इंटर कालेज शमशाबाद के प्रधानाचार्य ने उनके विद्यालय का केंद्र 25 दूर बनाये जाने पर आपत्ति दर्ज करायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *