चुनावी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल किया

कंपिल, समृद्धि न्यूज। चुनावी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त ने पिता की तहरीर पर प्रधान पति व उसके पुत्रों सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया।क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर निवासी रंगी खॉ ने दी गयी तहरीर में बताया कि मंगलवार देर शाम उसका पुत्र मुशाहिद गांव स्थित किराने की दुकान से सौदा लेने गया था। उसी समय गांव निवासी प्रधान पति उम्मीद अपने पुत्रों फैसल, खुशनवाज व एक साथी मुन्ना के साथ दुकान पर आ गया। चुनावी रंजिश को लेकर गाली -गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। स्वजनों के आने पर आरोपित मौके से फरार हो गए। पीडि़त पिता ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया। पुलिस ने देर रात चारों आरोपितों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार दोपहर उम्मीद व अरीश का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी अच्छे लाल पाल ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *