एसपी के पीआरओ बने सचिन चौधरी

नौ उपनिरीक्षकों को किया इधर-उधर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
पुलिस अधीक्षक ने ३ उपनिरीक्षकों को इधर-उधर किया। वहीं ६ उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से थानों में भेजा। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने उपनिरीक्षक विशेष कुमार को थाना कमालगंज से प्रभारी सर्विलांस सेल बनाया। उपनिरीक्षक सचिन सिंह चौधरी को थाना मऊदरवाजा से अपना पीआरओ बनाया। सुरेन्द्र सिंह प्रभारी आपरेशन दृष्टि सेल को न्यायालय की सुरक्षा की जिम्मा दिया। वहीं पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक श्यामजी सिंह को थाना शमशाबाद, उपनिरीक्षक इस्तकार खां को लाइन से थाना नवाबगंज, राघवेन्द्र सिंह को लाइन से थाना अमृतपुर, काशीप्रसाद को लाइन से थाना राजेपुर, बलवीर सिंह को लाइन से थाना कमालगंज, यशवंत सिंह को लाइन से थाना कम्पिल भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *