उपनिबंधक व तहसीलदार सहित पांच पर याचिका दायर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जालसाजी कर बैनामा कराकर भूमि पर कब्जा करने के मामले में तत्कालीन उपनिबंधक कायमगंज व तत्कालीन तहसीलदार सहित पांच लोगों के विरुद्ध न्यायालय में याचिका दायर की गई। पूनम पत्नी दिवाकर निवासी ग्राम पुरौरी थाना कम्पिल तहसील कायमगंज हाल निवासी बढ़पुर फर्रुखाबाद ने न्यायालय में दायर की याचिका में दर्शाया कि 29 नवम्बर 2011 को अपने देवर धीरज से कृषि भूमि गाटा संख्या 917 व 990, रकवा 1.219 जिसका कुल हिस्सा 1/16 भाग को 45 हजार रुपये में क्रय किया गया था। जो अभिलेखों में दर्ज हो गया। काफी समय बाद गांव के रवेन्द्र सिंह हमारे खेत पर कब्जा करने पहुंचे। जिसकी सूचना गांव वालों ने दी। हम लोग मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो रवेन्द्र ने कहा कि भूमि का बैनामा तुम्हारे देवर धीरज ने कर दिया है और जमीन खाली नहीं करोगे तो अंजाम बहुत बुरा होगा। जानकारी करने पर पता चला कि रवेन्द्र ग्राम हतवाया निवासी, राजाराम व अर्जुन सिंह के साथ मिलकर साजिस करके किसी अज्ञात व्यक्ति को धीरज बनाकर खड़ा करके कायमगंज रजिस्टरी कार्यालय उपनिबंधक से सांठगांठ करके धीरज के नाम से खतौनी से पैतृक होने के बाद बावजूद भी अपने नाम बैनामा करा लिया। तत्कालीन तहसीलदार से सांठगांठ कर फर्जी तरीके से दाखिल खारिज भी करा लिया। रवेन्द्र ने न्यायालय को गुमराह कर झूठे तत्व को प्रस्तुत कर आदेश पारित करा लिया। इसी में मामला थाना कम्पिल में दर्ज हुआ। इस मामले में विवेचक ने एफआर लगा दी। आरोपी भू-माफिया है, वह व उसके साथी लगातर खेत पर कब्जा करने की धमकियां दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *