फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दबंगों द्वारा मकान पर कब्जा करने, मारपीट व जानमाल की धमकी देने के मामले में पीडि़त शिकायत पर पुलिस ने तीन नामदर्ज सहित 22 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के चौरासी बगिया निवासी सुनील कटियार पुत्र स्व0 महेंद्र कटियार ने थाने में दी तहरीर में दर्शाया कि 30 नवंबर को सुबह 10 बजे सुबोध गंगवार पुत्र दयानंद गंगवार, प्रबोध गंगवार पुत्र सुबोध गंगवार, सुलेख गंगवार पत्नी सुबोध गंगवार निवासी राजलमई कनासी कोतवाली कायमगंज अपने 20-22 अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडा बल्ले, फावड़ा आदि लेकर आए और मकान की बाउंड्री तोडऩे लगे। हम लोगों के मना करने पर परिजनों के ऊपर लाठी-डंडे फावड़े से हमला बोल दिया। जिससे मुकेशचंद कटियार स्व0 वीरेंद्र सिंह कटियार, सुनील कटियार स्व0 महेंद्र कटियार, सुशील कटियार पुत्र महेंद्र कटियार, धीरेंद्र कटियार पुत्र जितेंद्र कटियार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान किसी तरह धीरेंद्र कटियार अपनी जान बचाकर दुकान के अंदर भागे तो हमलावर दुकान में घुस गये और सारा सामान सडक़ पर फेंक दिया। चीखपुकार करने पर आसपास के लोगों के ललकारने पर सभी हमलावर जानमाल की धमकी देकर भाग गये। पुलिस ने उपरोक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
