फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विधानसभा चुनाव के दौरान नामांकन प्रक्रिया के समय निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन करने के मामले में फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में विधायक को न्यायालय में हाजिर होने के लिए अदालत ने सम्मन जारी किया है।
