महिला से दुष्कर्म के मामले में सीओ ने चार दिन बाद दिया बयान

सिर में चोट लगने से है अचेत, होश में आने पर सही घटना की हो सकेगी जानकारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शादी समारोह में काम करके लौट रही महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। गम्भीर अवस्था में उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी ने बयान दिया है कि जब तक महिला होश में नहीं आती है, तब तक दुष्कर्म जैसी घटना होने की बात नहीं कही जा सकती है। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की एक महिला ०८ दिसंबर को फतेहगढ़ एक शादी समारोह में पूरी बेलने गयी थी। काम खत्म होने के बाद वह अपने घर आने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी, तभी लिफ्ट देने के बहाने उसे अपने वाहन में बैठा लिया और उसके रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गयी। इस घटना की चर्चा होने लगी और सोशल मीडिया पर आ गयी। क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह ने बयान जारी कर बताया कि अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म जैसी सोशल मीडियापर जो खबर प्रसारित हो रही है प्रथम दृष्टि में जांच में आया कि महिला पूड़ी बेलकर घर जा रही थी, तभी रास्ते में गिर गयी। घायलावस्था में नगर पालिका की गाड़ी नेउसे अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सक शम्भूदयाल ने बताया कि महिला के सर में चोट लगी है, लेकिन उसके होश में आने पर ही सही घटना का पता चलेगा, लेकिन महिला के पति का आरोप कुछ और ही है। चार दिन बीत गये, लेकिन पुलिस अभी इस नतीजे पर नहीं पहुंची कि आखिर मामला मार्ग दुर्घटना का है या फिर कुछ और।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *