परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों को किया गया जागरूक.

अमिताभ श्रीवास्तव

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। परिवहन विभाग द्वारा द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तीसरे दिन शहर के प्रमुख स्थानों देवकाली बाईपास,सुल्तानपुर बाईपास,पुष्पराज चौराहा नाका चुंगी चौराहे पर सीटबेल्ट न लगाने वाले और हेलमेट न लगाकर फर्राटा भर रहे वाहन चालको को जागरूक किया गया।एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रवीण कुमार सिंह द्वारा पखवाड़ा के अंतर्गत में 155 वाहन चालकों समेत अन्य संचार माध्यमों के जरिए हजारों जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।एआरटीओ (प्रवर्तन) श्री सिंह ने चालको को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने से सड़क हादसे के समय घायल व्यक्ति का जीवन संकट में आ जाता है। सड़क हादसों में मौत की सबसे बड़ी वजह हेलमेट व सीटबेल्ट न लगाना है।उन्होने कहा कि वाहन चलाते समय बेहद सावधानी बरते।अपनी आंखो की नियमित जाॅच कराये।उन्होने कहा कि ओवर टेकिंग करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।सदैव दाहिनी ओर से संकेत देकर ही वाहन को ओवर टेक करना चाहिए।पायदानो पर लटक कर यात्रा करना न केवल गैरकानूनी है बल्कि सड़क हादसों की सम्भावना को भी बढाता है। उन्होंने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार सड़क हादसो में घायलो को अस्पताल पहुॅचाने वाले ‘नेक आदमी’ (गुड सेमेरिटन) को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।कोई भी पुलिस अधिकारी या कोई अन्य व्यक्ति नाम,पहचान,पता या ऐसे किसी भी व्यक्तिगत विवरण का खुलासा करने के लिए एक गुड समेरिटन को मजबूर नहीं करेगा साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने व्यक्ति को सरकार द्वारा पांच हजार रूपये नकद ईनाम भी दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वाहन की यान्त्रिक दशा को सही रखना चाहिए।पेशर हार्न का प्रयोग करने वाहनो पर दस हजार रुपए रूपये व वैध प्रदूषण प्रमाण-पत्र न होने पर दस हजार रूपये का जुर्माना लगाया जाता है।अभियान में टी.आई विवेक कुमार मौर्य, टी.एस.आई महेंद्र कुमार,प्रवर्तन प्रवेक्षक हरगोविंद उपाध्याय,दुर्गेश सिंह, बाल गोविन्द उपाध्याय व रणविजय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *