समाधान दिवस में किसान ने जिलाधिकारी के सामने आत्महत्या का किया प्रयास

पुलिस कर्मियों में मचा हडक़ंप, दौडक़र वृद्ध को पकड़ा
डीएम ने राजस्व कर्मी तथा पुलिस को समस्या का समाधान करने के दिये निर्देश
समाधान दिवस में पांच प्रार्थना पत्र आये है, सभी में टीमें मौके पर रवाना की गयीं

कमालगंज, समृद्धि न्यूज।
थाना परिसर में जिला अधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें गांधीनगर भटपुरा निवासी पंचम लाल, भगवान दास तथा सोनपाल की पुत्री लाली ने प्रार्थना पत्र दिया कि उसके परिवार के लोग उसकी लगभग 13 बीघा जमीन पर कब्जा किए हैं। जो जमीन को खाली नहीं कर रहे हैं। जब वह खेत को जोतने जाते हैं तो सभी लोग जान से करने का प्रयास करते है।ं जिलाधिकारी के सामने पंचम लाल, भगवान दास, लाली पुत्री सोनपाल ने परिवार के ही सतीश, राज किशोर तथा पप्पू आदि पर आरोप लगाया की अन्य खेतों में उसकी आलू की फसल खड़ी है। जिसमें यह लोग सिंचाई भी नहीं करने दे रहे हैं। ऐसे में उसकी आलू की फसल सूख रही है। उधर गांव सुमित्रापुर निवासी पिंटू विकलांग ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया की उसके ही मकान पर उसके ही परिवार के फूल सिंह उर्फ पप्पू कब्जा किए हैं। जो की कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। इसके साथ राजस्व के तीन प्रार्थना पत्र और आये। जिलाधिकारी ने तत्काल टीमों को मौके पर भेजकर समस्याओं का निस्तारण करने के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *