लकड़ी का खोखा तोडक़र नकदी व परचून का सामान चोरी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात चोरों ने परचून का खोखा तोडक़र हजारों की नकदी व सामान पार कर दिया। पीडि़त दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट के ग्राम खानपुर निवासी अरुण कुमार पुत्र रामेश्वर गाँव के बाहर सडक़ किनारे परचून का खोखा रखे हैं। जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण करता हैद्य। बीती रात वह खोखा बंद कर घर चला गया था। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा, तो उसे चोरी होने की जानकारी हुई। उसका खोखा पीछे से टूटा था। दुकानदार अरुण कुमार ने बताया कि चोर लगभग 1200 रुपये के अलावा 2500 से 3000 रुपये का सामान चोरी कर ले गये। दुकानदार का कहना था कि वह उक्त खोखे से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। अब वह अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करेगा। आये दिन हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में पुलिस के प्रति रोष है। पीडि़त ने घटना के संबंध में थाना कादरीगेट पुलिस को तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *