नौकरी लगवाने के नाम पर मजदूर से 15 हजार की ठगी

पीडि़त ने डीएम, एसपी से की शिकायत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से हजारों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीडि़़त ने डीएम/एसपी से लिखित शिकायत कर रुपए दिलाए जाने व आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
थाना नवाबगंज ग्राम पत्योरा निवासी रामवीर पुत्र आसाराम ने डीएम व एसपी को दिए शिकायती पत्र में दर्शाया कि पड़ोसी गांव के राघवेंद्र पुत्र पुत्तूलाल निवासी कक्योली से जान पहचान हो गई। 18 दिसंबर 2021 को बातचीत के दौरान राघवेंद्र ने मुझसे कहा कि मेरे रिश्तेदार डीएम कार्यालय में नौकरी करते हैं, मैं तुम्हारी नौकरी सफाई कर्मी के पद पर लगवा दूंगा और इसके लिए तुम्हे 15 हजार रुपये देने होंगे। मैंने मेहनत मजदूरी कर रुपए इक_ा किया। 19 दिसंबर को जब वह मेरे घर आया तो मैं सुमन व रविंद्र के सामने उसे 15 हजार रुपये दिए। राघवेंद्र बोला कि जनवरी 2022 में मैनपुरी में ट्रेनिंग होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। जब भी कहा तो वह टालमटोल करता रहा। जब मुझे एहसास हुआ मेरे साथ ठगी हुई तो मैं अपने रुपए मांगे तो उसने टालमटोल कर दी। 25 दिसंबर को राघवेन्द्र बबना रोड पर एक स्कूल के पास मिला, जब मैंने अपने रुपए देने को कहा तो उसने साफ कहा कि मैं तुम्हें रुपए नहीं दूंगा। मेरे रिश्तेदार जिलाधिकारी कार्यालय में नौकरी करते है मेरा कुछ नहीं होगा और भद्दी-भद्दी गालियां दी और जानमाल की धमकी देते हुए कहा कि तेरे रुपए नहीं देंगे। इस संदर्भ में थाने में भी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मेरी कोई मदद नहीं की। पीडि़त ने रुपए दिलाए जाने व रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *