
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। छज्जा गिरने से दो बच्चे घायल हो गये। परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी चंदन पुत्र सार्थक उर्फ बाबू उम्र लगभग 5 वर्ष रविवार को सुबह 7.00 बजे लगभग मोहल्ले में दुकान से चाय नाश्ते का सामान लेने के लिए जा रहा था, तभी सामने वाले स्वर्गीय लल्लू पंडित के बंद पड़े मकान पर बंदर भाग दौड़ रहे थे। उसी समय मकान का छज्जा गिर गया। जिसके कारण सार्थक का पैर टूट गया तथा वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। वहीं पास में खड़े सार्थक के बाबा विनोद कुमार भी घायल हो गये। चीख पुकार मचने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मोहल्ले के लोगों के द्वारा उन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं घायल के परिवारीजनों ने मकान मालिक के लडक़ों के ऊपर आरोप लगाया है कि जब छज्जा हिल रहा था तब भी हम लोगों ने शिकायत की थी कि यहां गली है कोई ना कोई गली से निकलता रहता है। जिससे कभी भी कोई घटना हो सकती है, लेकिन इन लोगों ने सुनवाई नहीं की।
