फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को चोरी के ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

19 अगस्त को मनीष कुमार पुत्र स्व0 सियाराम निवासी महरुपुर सहजू ने पुलिस को दी सूचना में कहा कि रात्रि बस स्टैण्ड पर सवारी का इंतजार कर रहा था, तभी एक व्यक्ति पेट में दर्द होने का बहाना बताकर आया और भैरव घाट जाने की बात कही। जिस पर 60 रुपये में लेकर चला गया। खानपुर से अमेठी जदीद होते हुए जा रहा था, तभी पीछे से एक ई-रिक्शा पीछे चल दिया। जिस पर दो लोग सवार थे। अमेठी जदीद बैंक ऑफ बदौड़ा के आगे बगिया के पास उक्त लोगों ने मारपीट कर मोबाइल व ई-रिक्शा व नगदी लूटकर हाथपैर बांधकर रास्ते में फेंक दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। थाना कादरीगेट के उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिसोदिया ने अपने हमराह के साथ मुखबिर की सूचना पर गतिमान पेट्रोल पम्प मऊदरवाजा से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम आमिर पुत्र सलीम निवासी भाऊटोला तकिया शरत शाह चौकी बजरिया बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है, कमाई न होने के कारण चोरी छिनैती कर लेता है। अगस्त महीने में अपने साथी फैजान पुत्र वसीम निवासी भाऊटोला के साथ ई-रिक्शा लूटा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
