प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी को लेकर आरटीओ कार्यालय में बैठक आयोजित

बैठक में यूनियन पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश।

(अमिताभ श्रीवास्तव)

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। आगामी 22 जनवरी को प्रस्तावित भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत गत चार जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमुख सचिव परिवहन एवं परिवहन आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सोमवार की दोपहर उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र लखनऊ की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन अधिकारी अयोध्या,बस्ती व गोंडा,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अयोध्या,बाराबंकी,अंबेडकर नगर सुल्तानपुर व अमेठी के साथ साथ बस यूनियन,टैक्सी यूनियन,टेंपो यूनियन तथा ई-रिक्शा यूनियन की पदाधिकारियों संग बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपस्थित यूनियन के पदाधिकारियों के माध्यम से चालकों एवं परिचालकों को अयोध्या में आ रहे श्रद्धालुओं से सभ्य आचरण करने,धूम्रपान, गुटका अथवा नशे की हालत में वाहन न चलाने,निर्धारित किराया से अधिक किराया न लेने,किराया सूची को प्रत्येक गाड़ी में प्रदर्शित करने तथा वर्दी में रहने के निर्देश दिए गए हैं।अयोध्या में आ रहे हैं श्रद्धालुओं को परिवहन से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए अयोध्या,बस्ती एवं गोंडा मंडल के सभी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को प्रत्येक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी बस्ती फरीदुद्दीन,संभागीय परिवहन अधिकारी देवीपाटन मंडल गोंडा अजय कुमार,संभागीय परिवहन अधिकारी अयोध्या विश्वजीत प्रताप सिंह,संभागीय पदाधिकारी अरविंद त्रिवेदी तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अयोध्या डॉ आर.पी सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रवीण कुमार सिंह,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमेठी सर्वेश सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुल्तानपुर नंदकुमार, यात्री कर अधिकारी अयोध्या संदीप चौधरी,बस यूनियन के सरकार सिंह,अजीत मौर्य,संजय गुप्ता,मथुरा प्रसाद भट्ट,रामानंद दुबे,टैक्सी यूनियन के अजय कुमार सिंह पाल,अशोक कुमार पांडेय तथा टेंपो यूनियन के मुफीद अहमद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *