अयोध्या भारत के पर्यटन का मुख्य केंद्र बनेगी: पर्यटन मंत्री

सालाना आय लगभग 55 हजार करोड़ की होगी
अयोध्या में 588 करोड़ व धर्मार्थ कार्य विभाग 936, कुल 1524 करोड़ से विकास, कुंड-मठ, मंदिर का जीणोरधार

अयोध्या में 14 जनवरी से 24 मार्च के बीच 35 हजार कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति
अनूप जलोटा, कैलाश खेर, अनुराधा पौडवाल, एआर रहमान, सोनू निगम आदि करेंगे भजन प्रस्तुत
समृद्धि न्यूज।
आने वाले समय में अयोध्या भारत के पर्यटन का मुख्य केंद्र बनेगी। जिससे सालाना आय लगभग 55 हजार करोड़ रुपये की होगी, यह बात पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कही है। इसके साथ ही पर्यटन विभाग द्वारा अयोध्या में 588 करोड़ व धर्मार्थ कार्य विभाग 936, कुल 1524 करोड़ से विकास, कुंड-मठ, मंदिर का जीणोरधार आदि का काम कराया जा रहा है।

अनुमान के मुताबिक अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद हर माह दो करोड़ पर्यटक/श्रद्धालु आएंगे। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि भव्य राम मंदिर निर्माण से अयोध्या समेत आसपास के लगभग छह जिलों का आर्थिक दृश्य बदलेगा। आने वाले हर पर्यटक-श्रद्धालु को विश्वस्तरीय सुविधाएं देंगे। उन्हें हर 500 मीटर पर पेयजल, विश्राम स्थल, टीन शेड, शौचालय आदि की सुविधायें मिलेगी। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को प्रदेश में पांच करोड़ घरों में दीप जलेंगे। रामोत्सव के तहत प्रदेश भर में 8000 रजिस्टर्ड कलाकार व अयोध्या में 35 हजार कलाकार 14 जनवरी से 24 मार्च के बीच अपनी प्रस्तुति देंगे। चित्रकूट से 15 जनवरी को श्रीरामचरण पादुका यात्रा निकलेगी। जो राम वन गमन पथ से होते हुए 19 जनवरी को नंदी ग्राम, अयोध्या में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि काशी जैसी भव्य अयोध्या में सरयू किनारे होने वाली आरती को बनाएंगे और आगे भी जारी रखेंगे। इसके लिए संबंधितों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके साथ ही अयोध्या से अहमदाबाद के लिए इंडिगो की फ्लाइट की शुरुआत 11 जनवरी से होगी। होम स्टे के लिए ओयो ने 750 कमरे प्रोजेक्ट ऑनलाइन बुकिंग होगी। अयोध्या में नेपाल, कंबोडिया, सिंगापुर, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड आदि देश खोलेंगे अपने-अपने गेस्ट हाउस।158 नए होटल के लिए प्राइवेट कंपनियों के प्रस्ताव आए, मिलेगी सब्सिडी। वहीं अनूप जलोटा, कैलाश खेर, अनुराधा पौडवाल, एआर रहमान, सोनू निगम आदि भजन प्रस्तुत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *