देश को विकसित भारत बनाने का लिया संकल्प

ग्राम पंचायत बेग भगौरा में हुआ यात्रा का स्वागत
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज।
विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्राम पंचायत बेग भगौरा में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत नेताओं ने केंद्र्र तथा यूपी सरकार की उपलब्धियां का बखान करते हुए कहा मोदी सरकार की गारंटी योजना से देश में विकास के रास्ते खुले है। सभी ने देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बेग भगौरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे रथ जिसमें केंद्र तथा यूपी सरकार के विकास कार्यों का लेखा जोखा का पटल लगा था। साथ ही विकास कार्यों के संबंध में एलसीडी के जरिए विस्तार सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं द्वारा सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा मोदी सरकार की गारंटी योजना जिसके तहत देश में तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गईं। शहर से लेकर गांव तक गरीब, मजदूर, किसानों को विकास कार्यों के जरिए लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में यह भी कहा गया प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना जिसके तहत देश के लगभग 11 करोड़ किसानों को अब तक 2.6 करोड़ की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई अभी भी देश के गरीब किसानों को किसान सम्मान योजना के तहत 6000 वार्षिक आर्थिक सहायता भी उपलब्ध हो रही हैं। किसान सम्मान योजना के तहत करोड़ों किसान लाभ उठा रहे हैं। इस मौके पर नवाबगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, एडीओ किशन पाल, सुखदेव, सप्लाई इंस्पेक्टर सुधांशु यादव, एडीओ एजी गिरीश चंद्र पाल, अनूप शाक्य, रजनीश, सर्वेंद्र गंगवार, मुकेश सिंह, राजेश राजपूत, अजब सिंह राजपूत, रोजगार सेवक पुष्पेंद्र कुमार, सुधीश कुमार, ग्राम सचिव आकांक्षा सक्सेना, आदेश राठौर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *