नगर में अक्षत कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, बरसे फूल

कंपिल, समृद्धि न्यूज। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त राम भक्तों को आमंत्रित करने के लिए भेजे गए अक्षत कलश का ऐतिहासिक व पौराणिक नगरी में विभिन्न जगहों पर स्वागत किया गया। अक्षत कलश यात्रा निकाल लोगों ने श्रीराम के जयकारे लगाए।
नगर के प्राचीन रामेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण से अक्षत कलश यात्रा को बुधवार दोपहर आर0एस0एस0 के जिला प्रचारक प्रवीण कुमार ने पूजा अर्चना कर भक्तों को तिलक लगाकर रवाना किया। यात्रा में आगे ठेली पर भगवान राम का चित्र व अक्षत कलश रखा था। यात्रा के साथ चल रहे हनुमान जी के स्वरूप एवं उनकी वानर सेना रामधुन में मस्त थी। सबसे पीछे भगवान राम की झांकी के साथ महिलाओं व बच्चों की टोली हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्री राम का उद्घोष करते हुए चल रही थी। कलश यात्रा का लोगों ने पुष्पवर्षा कर पूजन किया। लोगों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर भक्तों के लिए प्रसाद, कॉफी व चाय वितरित किए। यात्रा पांचाली मेला ग्राउंड, काजी टोला, पट्टी मदारी, मैन चौराहे, अम्बेडकर नगर मोहल्ला होते हुए मंदिर पर जाकर समाप्त हो गयी। इस दौरान समाजसेवी पुखराज डागा, भाजपा नेता किशनू चतुर्वेदी, सुदेश राजपूत, निशांत गुप्ता, महेश शाक्य, विवेक शुक्ला आदि सभी नगरवासी, एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा, व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी दिलीप कुमार कंचन पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *