अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो चालक की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर से टेपों चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के ग्राम बरौन निवासी 30 वर्षीय सत्यम पुत्र महेन्द्र सिंह जो टेंपों चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार को वह अपना टेंपो लेकर जा रहा था। जैसे ही बाईपास रोड नखास के पास अज्ञात वाहन चालक ने टेंपों में टक्कर मार दी। जिससे सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर जसमई चौकी इंचार्ज तरुण सिंह भदौरिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये और शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी होने पर मां माया देवी, पत्नी सुधा देवी, पुत्री मोनिका, पुत्र कान्हा आदि परिजन घटना स्थल पर पहुंच गये और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *