पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर आयोजित किए गए कार्यक्रम

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। देश के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इसके पश्चात कांग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने तथा संचालन जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने किया।महानगर अध्यक्ष श्री कमल ने कहा कि जय जवान जय किसान का नारा देने वाले स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री एक कुशल नेतृत्व वाले गांधीवादी नेता थे,जिनका जीवन सादगी भरा था और वह आडंबर से सदैव दूर रहे।डेढ़ साल तक इस देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने वाले स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के नेतृत्व में ही 1965 की लड़ाई में भारत ने पाकिस्तान को पराजित किया था।उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में हुई उनकी मृत्यु में इस देश को एक बहुत बड़ी क्षति प्रदान की।
जिला प्रवक्ता श्री गौतम ने स्व लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि गांधी जी के असहयोग आंदोलन से राजनीति का सफर शुरू करने वाले स्वर्गीय शास्त्री ने प्रधानमंत्री पद लेने से पहले इस देश के रेलवे परिवहन मंत्री,वाणिज्य मंत्री,उद्योग मंत्री तथा गृहमंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दी।उन्हें मरणोपरांत वर्ष 1966 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया।शास्त्रीजी को उनकी सादगी,देशभक्ति और ईमानदारी के लिए आज भी पूरा भारत श्रद्धापूर्वक याद करता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह,प्रवीण श्रीवास्तव व पूर्व सभासद जनार्दन मिश्रा मोनू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *