ट्रेन की चपेट में आने से विक्षिप्त वृद्ध की कटकर मौत

कंपिल, समृद्धि न्यूज। ट्रेन की चपेट में आने से मानसिक रूप से विक्षिप्त वृद्ध की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गांव हथवाया के निकट रेलवे स्टेशन पर गुरूवार शाम लाइन पार करते समय 65 वर्षीय वृद्ध फर्रुखाबाद-कासगंज एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। ट्रेन की चपेट में आने से शव क्षत-विक्षत हो गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। ग्रामीणों ने सूचना थाना पुलिस को दी गयी। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पहचान न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। शुक्रवार दोपहर थाने पहुंचे स्वजनों ने वृद्ध की पहचान रमेश यादव निवासी हकीकतपुर के रूप में की। स्वजनों के अनुसार वृद्ध गुरुवार शाम खेतों की तरफ शौच करने गए थे। देर रात तक घर वापस न लौटने पर स्वजनों ने वृद्ध की खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्वजनों के अनुसार वृद्ध मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उनकी शादी नहीं हुयी थी। थाना प्रभारी दिलीप कुमार कंचन ने बताया शव की शिनाख्त हो गयी है। शव पीएम हेतु भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *