विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्राम हुसैनपुर तराई में जोरदार स्वागत

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। विकसित भारत संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने केंद्र तथा यूपी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए हुए कहा मोदी सरकार की गारंटी योजना से देश में विकास के रास्ते खुले हैं तथा गरीबों का विकास हुआ। उन्होंने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी की गारंटी के तहत देश में आम जनमानस के विकास का दौर चलता रहेगा, वशर्ते देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लेना होगा।

जानकारी के अनुसार शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम अयोजित किया गया। इस विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे रथ जिसमें केंद्र तथा यूपी सरकार के विकास कार्यों के लेख पट लगे हुए थे। लेख पट में यूपी तथा केंद्र्र सरकार के विकास कार्यों से संबंधित सूची लगाई गई थी। साथ ही एलसीडी के जरिये आम लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। केंद्र तथा यूपी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के संबंध में एलसीडी के जरिए लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की मैजूदगी में केंद्र तथा यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा मोदी सरकार की गारंटी योजना जिसके तहत देश में तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गईं। शहर से लेकर गांव तक गरीब मजदूर किसानों को विकास कार्यों के जरिए लाभान्वित किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत देश में केंद्र तथा यूपी सरकार द्वारा जारी की गई तमाम कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भाजपा नवाबगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, राम लखन राजपूत, महेंद्र राजपूत, सर्वेंद्र गंगवार, मुकेश सिंह के अलावा बीडीओ शमशाबाद, प्रधान कन्हैया लाल दिवाकर, ग्राम विकास अधिकारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *