क्राफ्ट प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों के क्राफ्ट्स का होगा प्रदर्शन

प्रदर्शनी में होगा 80 से अधिक शिल्पों का प्रदर्शन।

सफेद बारादरी कैसरबाग में चार दिवसीय क्राफ्टरूटस प्रदर्शनी का आयोजन।
अमिताभ श्रीवास्तव।

समृद्धि न्यूज़ लखनऊ। हस्तशिल्प संगठन क्राफ्टरूट्स द्वारा लखनऊ के सफेद बारादरी, कैसरबाग में दिनांक 20 से 23 जनवरी तक क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन 20 जनवरी को सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में किया जायेगा।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। शुक्रवार को रेडिसन सिटी सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए संस्था की निदेशक श्रीमती अनार पटेल द्वारा बताया गया कि हस्तशिल्प संगठन क्राफ्टरूटस भारत के 21 राज्यों में 25 हजार से अधिक कारीगरों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित एक अग्रणी संस्था है।उन्होंने कहा कि यह शिल्प प्रदर्शनी हमारे सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राष्ट्र के विभिन्न कोनों से 80 शिल्पों का प्रतिनिधित्व करने वाले 100 से अधिक कारीगरों के लिए एक जीवंत मंच प्रदान करेगी। क्राफ्टरूटस लखनऊ प्रदर्शनी परंपरा और नवीनता के अनूठे मिश्रण का वादा करती है,जिसमें कांच बनाने,मिट्टी के बर्तन, पारंपरिक नेल पेंटिंग और विभिन्न अन्य शिल्पों में लाइव कार्यशालाएं शामिल हैं।आगंतुकों को इन शिल्पों के पीछे की जटिल प्रक्रियाओं को देखने का अवसर मिलेगा,जिससे कारीगरों के कौशल और समर्पण के प्रति गहरी सराहना बढ़ेगी।जानकारी देते हुए श्रीमती पटेल ने बताया कि चार दिवसीय क्राफ्टरूट्स लखनऊ प्रदर्शनी 20 से 23 जनवरी तक सुबह 10ः30 बजे से रात 09 बजे तक ऐतिहासिक सफेद बारादरी में आयोजित की जाएगी।यह कार्यक्रम भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है,जो विभिन्न राज्यों के कारीगरों को अपनी शिल्प कौशल दिखाने और पारंपरिक कलाओं को बढ़ावा देने में योगदान देने के लिए एकजुट करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *