एंटी करप्शन टीम ने कानून गो- व उसके साथी को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते कानून-गो व उसके साथ को रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम दोनों को पूछताछ के लिए थाना मऊदरवाजा ले गयी।

जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज के ग्राम जैतपुर निवासी अमर सिंह ने अपने खेत की मेड़बंदी की रिपोर्ट लगाने के लिए पिपरगांव क्षेत्र के कानून-गो विवेक तिवारी से संपर्क किया था। विवेक तिवारी ने अपने साथी जहानगंज निवासी उमाशंकर प्रजापति से संपर्क करने को कहा। जिस पर उमाशंकर ने रिपोर्ट लगवाने के लिए पीडि़त से 10 हजार रुपए की मांग की। पीडि़त अमर सिंह ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कानपुर एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर मृत्युंजय मिश्रा, इंस्पेक्टर रतनि अपने कर्मचारियों के साथ तहसील सदर पहुंचे। टीम ने पीडि़त अमर सिंह से ही रुपये कानून-गो को देने को कहा। पीडि़त ने जैसे ही 10 हजार रुपये कानून-गो विवेक तिवारी को दिये, तभी ने रंगे हाथ विवेक तिवारी व उमाशंकर को दबोच लिया। टीम ने विवेक तिवारी के धुलवाये, जिससे पानी का रंग लाल हो गया और पानी को साक्ष्य के तौर पर बोतल में भर लिया गया। टीम दोनों को पकडक़र थाना मऊदरवाजा ले गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *