ध्वजारोरण के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। वहीं शहीदों को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। बीडीओ गगनदीप सिंह ने सभी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विकास खंड कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा सुबह 8.30 बजे शासनादेश के अनुसार ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के समय पीआरडी के जवानों ने परेड कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। एकाउन्टेंट अवनीश सक्सेना तथा आलोक दीक्षित ने ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता सेनानियों के लगे नाम के पटल पर सभी कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया। इस मौके पर गणतंत्र दिवस के बारे में प्रकाश डाला गया। इस मौके पर बीडीओ गगनदीप सिंह, एकाउंटेंट अवनीश सक्सेना, वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित, लिपिक सुरेश चंद्र, आलोक पाठक, राहुल चंदेल, सचिन, जगवीर सिंह यादव, सचिन, अनुपम बाजपेई, प्रमोद शुक्ला, सुनील कुमार, मानवेंद्र प्रताप सहित सभी विकास खंड के कर्मचारी, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह सहित विकास खंड के सभी कर्मचारी तथा पीआरडी सहित सभी लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *