पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी तमंचा सहित गिरफ्तार

अभियुक्त पर कम्पिल में सात, कासगंज में दो, बदायूं में एक मुकदमा दर्ज है
कम्पिल, समृद्धि न्यूज।
थाना कम्पिल पुलिस ने मुठभेड़ में एक अभियुक्त को मय एक देशी तमन्चा व चार जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कम्पिल पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले शातिर अभियुक्त विपिन उर्फ पवन पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासी सूरजपुर चमरौआ थाना कम्पिल को मय 01 देशी तमन्चा व 04 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व एक काले रंग की पल्सर मोटर साइकिल बिना नम्बर समेत गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को गस्त कर रही थी, तभी पुलिस ने अभियुक्त को बाइक रोकने का इशारा किया। जिस पर बाइक सवार शातिर अभियुक्त विपिन उर्फ पवन पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासी सूरजपुर चमरौआ थाना कम्पिल ने फायरिंग शुरु कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। बाद में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। अभियुक्त पर कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज में 02 मुकदमे व थाना उसावा जनपद बदायूं में 01 मुकदमा पंजीकृत है। अपराधी पर मु0अ0सं0 21/2021 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना कम्पिल, मु0अ0सं0 22/2021 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना कम्पिल, मु0अ0सं0 23/2021 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना कम्पिल, मु0अ0सं0 24/2021 धारा 147/148/149/307 भा0द0वि0 पुलिस मुठभेड़ थाना कम्पिल, मु0अ0सं0 48/2023 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना कम्पिल, मु0अ0सं0 93/2021 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना कम्पिल, मु0अ0सं0 303/2019 धारा 323/504/506 थाना कम्पिल, मु0अ0सं0 595/23 धारा 364/302 भा0द0वि0 थाना को0 कासगंज, मु0अ0सं0 08/24 धारा 174ए भा0द0वि0 थाना को0 कासगंज, मु0अ0सं0 181/23 धारा 489ए, 489 भा0द0वि0 थाना उसावा जनपद बदायूँ पर एक मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष दिलीप कुमार कंचन, उ0नि0 विवेक कुमार सिंह, उ0नि0 उदयवीर सिंह, का0 पंकज गौतम, का0 संजीव कुमार, का0 पंकज इन्दौलिया, का0 बोबी कुमार का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *