खेत में खड़ी तंबाकू की फसल को अज्ञात लोगों ने उजाड़ा

पीडि़त ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना पुलिस को दी तहरीर
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज।
अज्ञात लोगों ने किसान की तम्बाकू की फसल को नष्ट कर दिया। पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी समरेश कुमार पुत्र दीपचंद ने सोमवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा उसके द्वारा खेत में तंबाकू की फसल तैयार की गई थी। जिसे अज्ञात लोगों द्वारा काटकर डाल दिया गया। घटना की जानकारी होने पर जब पीडि़त खेत पहुंचा और जब उजड़ी फसल का नजारा देखा, तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि अज्ञात लोगों ने तंबाकू की फसल को काटकर खेत में ही डाल दिया था। पीडि़त ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीडि़त खेत स्वामी के अनुसार इससे उसको हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं शमशाबाद थाना पुलिस का कहना था तहरीर मिली है। मामले की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *