फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ठंड से बचने के लिए चारपाई के नीचे आग रखने से वृद्धा बुरी तरह से जल गयी। जिससे उसकी मौत हो गयी। आसपास के लोगों नें कमरे का दरवाजा तोडक़र उसके शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के हाता रोशन खां निवासी 85 वर्षीय रामबेटी पत्नी रामपाल बीती रविवार की रात अपने घर की चारपाई के नीचे आग का तसला रखकर सो गयी। रात में किसी समय उसकी चारपाई में आग लग गयी। जिससे रामबेटी बुरी तरह झुलस गयी। कमरे से तेज धुआं निकलने से परिजनों में हडक़ंप मच गया। रामबेटी के पौत्र धर्मपाल ने कमरे से आग निकलते हुए देखी, तो उसने कमरा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। बाद में पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोडक़र शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच की। फिल्ड यूनिट ने नमूने लिये। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
