ग्राम प्रधान पति ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दी तहरीर
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम कुइयासंत निवासी ग्राम प्रधान पति लियाकत अली मंसूरी ने जानकारी देते हुए बताया उनके द्वारा कब्रिस्तान के निकट समर सेबिल लगाया गयी थी। जो कोठरी के अंदर थी। बाहर से ताला लगा दिया जाता था। उन्होंने बताया समरसेबिल पम्प से किसानों को नि:शुल्क सिंचाई उपलब्ध कराई जाती थी। बीते दिवस की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा पहले कोठरी में नकब लगाने का प्रयास किया गया। जब सफलता नहीं मिली, तो अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोडक़र समरसेबिल पम्प का स्टार्टर व अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब मंगलबार की सुबह कुछ किसान सिंचाई के लिए समरसेबिल के नजदीक पहुंचे और जब कोठरी का ताला टूटा देखा, तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा प्रधान पति को दी गई। जिस पर प्रधान पति मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इस्लाम मंसूरी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
