झगड़े की सूचना पर कोतवाली प्रभारी गये थे मौके पर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ दबंगों ने हाथापायी कर जानमाल व वर्दी फाड़ देेने की धमकी देते हुए अभद्रता कर दी। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार वांछित आरोपी हैं। जिनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 31/2024 धारा-147, 149, 186, 283, 341, 332, 353, 323, 504, 506, 427 भादवि व 7 सीएलए एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण नितेश राठौर पुत्र रामप्रताप, सिन्धु उर्फ सुष्लेन्द्र पुत्र रामप्रताप, रामप्रताप सिंह पुत्र विश्वनाथ निवासीगण शिव कालोनी जय नरायन वर्मा रोड थाना कोतवाली फतेहगढ़, रमनेश पुत्र संतोष निवासी चंदरपुर थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि आशा देवी पत्नी रामप्रताप सिंह, आरती देवी पुत्री रामप्रताप निवासीगण शिव कालोनी जे0एन0वी0 रोड, कोतवाली फतेहगढ ़व 4-5 व्यक्ति नाम पता अज्ञात फरार चल रहे है। जिसकी विवेचना उ0नि0 मो0 सरताज द्वारा संपादित की जा रही है। बुधवार को अभियोग में धारा 149, 186, 283 भादवि की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्तगण नितेश राठौर पुत्र रामप्रताप सिंह, सन्धु उर्फ सुष्लेन्द्र पुत्र रामप्रताप, रामप्रताप सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासीगण शिव कालोनी जे0एन0वी0 रोड कोतवाली फतेहगढ़, रमनेश पुत्र संतोष निवासी चंदरपुर थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त नितेश पर दो मुकदमा, अभियुक्त सिन्धु उर्फ सुष्लेंद्र पर दो मुकदमा, अभियुक्त रामप्रताप पर दो मुकदमा, अभियुक्त रमनेश पर दो मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान प्र0नि0 हरिश्याम सिंह कोतवाली फतेहगढ़ के अलावा उ0नि0 मो0 सरताज, का0 आर्या चौधरी, का0 शशिकान्त पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
