माफिया अनुपम दुबे का डिग्री कालेज व घर सहित 45 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस नें माफिया अनुपम दुबे का घर और डिग्री कालेज सहित कुछ खेत भी कुर्क किये।
जानकारी के अनुसार शनिवार को तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, थाना मऊदरवाजा के थानाध्यक्ष आमोद कुमार, कोतवाल मोहम्मदाबाद मनोज कुमार भाटी, नवाबगंज थानाध्यक्ष जेपी शर्मा आदि कई थानों की पुलिस ने सहसापुर स्थित महेश दुबे अपूर्वा महाविद्यालय के साथ ही गाँव में बने आलीशान घर पर भी सरकारी ताला लगा दिया। डिग्री कालेज और घर सहित कुल लगभग 45 करोड़ की सम्पत्ति शनिवार को कुर्क की गयी, जबकि पूर्व में माफिया और उसके परिवार की 198 करोड़ 73 लाख की सम्पत्ति कुर्क की गयी थी।

कार्यवाही मोहम्मदाबाद में दर्ज मुकदमें के क्रम में की गयी है। तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के चलते डिग्री कालेज और घर कुर्क किया गया है। वहीं जब जिलाधिकारी से अध्ययनरत छात्रों के बारे में पूछा गया, उन्होंने बताया कि इसका कुछ न कुछ रास्ता निकाला जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *