जल्द भारत होगा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य: विदेश मंत्री

समृद्धि न्यूज। विदेश मंत्री जयशंकर ने हिंद महासागर सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जल्द भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट मिलेगी। अब दुनिया भारत को एक अलग नजर से देखती है।
उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों को भारत पर भरोसा है। ऐसे कई मुद्दे थे जिनमें कई देशों के हित शामिल थे, लेकिन वैश्विक बहस पर कुछ ही लोगों का दबदबा था। कई देश आज कर्ज की स्थिति में है। आज का भारत भरोसेमंद और अच्छा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई देश हैं जो भारत को वहां देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न निकायों में हुए कई चुनावों में भारत लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है। आने वाले 25 वर्ष हमारे लिए खास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *