कन्नौज, समृद्धि न्यूज। गलत चाल चलन का विरोध करने पर बुआ के घर आयी पत्नी को पति ने जान से मारने की नियत से गोली मार दी। निशाना चूकने पर गोली पत्नी को छूकर निकल गयी। जिसके बाद आरोपी पति ने छत पर जाकर अपनी गोली मारकर हत्या कर ली। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर तारा बांगर में शनिवार सुबह बुआ के घर आयी विमलेश आयी थी। गांव बंधवा निवासी अमित पाल सलेमपुर तारा बांगर गांव पत्नी की बुआ के घर पहुंच गया था, तभी दोनों में विवाद होने लगा। इस दौरान गुस्सायें अमित ने पत्नी विमलेश पर फायर झोंक दिया। हालांकि गोली कपड़ों को छूती हुईं निकल गई और वह बाल-बाल बच गई। इसके बाद अमित गुस्से में छत पर चढ़ गया और अपनी कनपटी पर तमंचा रखकर खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गये। सूचना पर सीओ कमलेश कुमार, सदर कोतवाल विष्णुकांत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके पर 315 बोर तमंचा व कारतूस का खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्मार्टम के लिए भिजवाया।
