समृद्धि न्यूज। यूपी में पांच आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त(अपराध एवं मुख्यालय) पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर नीलाब्जा चौधरी को पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजनिंग) पीएसी मुख्यालय में आईजी (प्रोविजनिंग) बनाया गया है।

डीजीपी मुख्यालय ने पांच आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) नीलाब्जा चौधरी को पीएसी मुख्यालय में आईजी (प्रोविजनिंग) बनाया गया है। अभिसूचना मुख्यालय में आईजी चंद्रप्रकाश द्वितीय को प्रशिक्षण मुख्यालय भेजा गया है। पीएसी सेक्टर वाराणसी के डीआईजी विपिन कुमार मिश्रा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) बनाया गया है। सुरेश्वर पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ को पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ व कमलेश कुमार दीक्षित सेनानायक ३७वीं वाहिनी कानपुर को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है।
