
समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, लेटर में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का कारण बताया है. उन्होंने इस मामले में भी दुख जाहिर किया है कि उनकी बातों पर अमल नहीं किया जा रहा है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा है कि उन्होंने जातिवार जनगणना, अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ों के आरक्षण को बचाने, बेरोजगारी-महंगाई, किसानों की समस्या, लोकतंत्र और संविधान को बचाने और प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ प्रदेश स्तर पर यात्रा निकालने की सलाह दी धी. इस पर आश्वासन दिया गया लेकिन सकारात्मक परिणाम नहीं रहे इसकी वजह से स्वामी प्रसाद दुखी हैं.

