फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाला नगर पालिका का लिपिक गिरफ्तार

पैैसे के लालच में घटना को दिया अंजाम, गया जेल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
पुलिस ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले फरार चल रहे नगर पालिका के लिपिक नवनीत कनौजिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मऊदरवाजा थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अमित गंगवार व सर्विलांस टीम प्रभारी विशेष कुमार की संयुक्त टीम ने मोहल्ला सुतहट्टा निवासी नगर पालिका कर्मचारी नवनीत कनौजिया पुत्र सुनील कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पूर्व फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में एक को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पूछताछ के दौरान नगर पालिका कर्मचारी ने बताया कि उसने पैसे के लालच में विद्यानंद आर्य व राकेश सक्सेना के फर्जी हस्ताक्षरों से गवाही दर्शीयी थी। आरोपी ने बताया कि वह पालिका में पूर्व में अनुचर पद पर कार्यरत था तथा मेरा एक वर्ष पूर्व ही क्लर्क पद पर पदोन्नति हुई थी। मृतक ज्ञान कुमार के सम्बन्ध में जो मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत हुआ है। उसके सम्बन्ध में बताना चाहता हूँ कि मेरे कार्यालय में आवेदक शील कुमार अपने लडक़े के साथआये थे तथा उस समय वहाँ पर श्याम बाबू वर्मा जो कि पहले बड़े बाबू के पद पर कार्यरत थे। शील कुमार जब पूरी बात बतायी कि मुझे अपने भतीजे ज्ञान कुमार जो कि यहीं पालिका में कर्मचारी था उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना है। श्याम बाबू ने कहा था कि वह मेरे समय ही तैनात थे तथा यहीं पालिका में ही उनकी मृत्यु हो गयी थी। शील कुमार ने जो आवेदन है जो मेरे द्वारा भरा गया है। यह सब मैने पैसे के लालच में किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *