समृद्धि न्यूज। बसपा के नेता अनुपम दुबे पर ईडी ने कार्रवाई करते हुए 14.70 करोड़ रुपये कीमत की सम्पत्ति जब्त कर ली है।
माफिया अनुपम दुबे की 14.70 करोड़ रुपये कीमत की चल-अचल सम्पत्ति को प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त कर लिया। ईडी ने फर्रुखाबाद में अनुपम दुबे और उनके करीबी परिजनों के नाम से खरीदे गए कई भूखंडों को जब्त किया।

जिनमें कृषि योग्य और आवासीय भूखंड शामिल हैं। ईडी ने पिछले साल अनुपम दुबे के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। ईडी ने अनुपम दुबे की जिन 33 संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है, उनमें 13.85 करोड़ रुपये कीमत के भूखंड और 84.75 लाख रुपये की चल संपत्तियां शामिल हैं।
