
समृद्धि न्यूज। आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा में 10-10 लाख रुपये में पास कराने का ठेका लेने वाले दो ठगों को एसटीएफ और हरीपर्वत पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों की कोई सेटिंग नहीं है। अभ्यर्थियों से संपर्क करके झांसा देते थे। एडवांस में 25 से 50 हजार रुपये लेने के बाद मूल दस्तावेज और चेक अपने पास रख लेते थे। जो अभ्यर्थी परीक्षा में पास होते थे, उनसे रकम की वसूली करते थे। फेल होने वालों की रकम वापस नहीं करते थे। एसटीएफ के निरीक्षक यतेंद्र शर्मा और हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने जाल बिछाया। अभ्यर्थी बनकर संपर्क किया। दीवानी पर 2 ठगों को पकड़ लिया। उनके साथ दो और लोग थे। इनमें एक अपने बेटे और दूसरा खुद परीक्षा में पास कराने के लिए बात करने आया था। आरोपियों ने उन्हें बुलाया था।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि भरतपुर के उद्योग नगर निवासी करतार सिंह और अलीगढ़ के इगलास स्थित नगला परता निवासी टिंकू को गिरफ्तार किया है। करतार सिंह अभ्यर्थियों से संपर्क करता है। बताता है कि भर्ती बोर्ड में सेटिंग से पास करा देगा। इसके लिए 10-10 लाख रुपये की मांग करता है। जो लोग तैयार हो जाते हैंए उनसे एक चेक रकम भरवाकर और हस्ताक्षर कराकर लेता है। आरोपियों से कार, 47 हजार रुपये, 15 अंकतालिकाए, 6 प्रवेश पत्र बरामद किए गए हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पर डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहाए ष्सभी अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं…..परीक्षा बहुत सुचारू रूप से चल रही हैण्ण्ण्परीक्षा पूरी तरह से निष्पक्ष होए इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैंण्ण्ण्जो लोगों को भ्रमित करने का कड्डाम कर रहे हैंए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी… हम सोशल मीडिया पर भी नजर रखे हुए है
वहीं लेकिन ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली के एक परीक्षा केंद्र पर उस वक्त हडक़ंप मच गया जब दीवार फांदकर एक युवक परीक्षा केंद्र में घुस गया। पुलिस वाले उसे पकडक़र थाने ले गए और फिर पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। कासना कोतवाली प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि परीक्षा के दौरान कपिल नाम का एक युवक पीछे की दीवार फांदकर आ गया था। उसे पकडक़र पूछताछ की गई तो पता चला कि उसकी बॉल स्कूल में आ गई थी। वह स्कूल में ही 12वीं का छात्र है। आगे की पूछताछ के लिए उसे थाने ले जाया गया है।

