एलडीएम ने बीएलएम तथा समूह की महिलाओं के साथ की बैठक

शाखा प्रबंधकों से बोले सभी का काम समय से निपटायें
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज।
जिलाधिकारी के निर्देशन में एलडीएम ने विकास खंड कार्यालय पहुंचकर बीएलएम महिला समूह सखी के साथ बैठक की।

नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर जिला अधिकारी के निर्देशन में पहुंचे बैंक के आलाधिकारी एलडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बीएलएम तथा समूह की महिलाओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान क्षेत्र की सभी ग्रामीण तथा बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने समूह की महिलाओं व बीएमएम ममता को कई जानकारियां दीं। वहीं उन्होंने बैंक में होने वाले कार्यों में या सुविधाओं के बारे में सभी से जानकारी ली और सभी शाखा प्रबंधकों को बताया कि वह किसी भी समूह की महिला तथा बैंक के कर्मचारी किसी भी ब्लॉक के कर्मचारी या आम जनमानस को परेशानी ना होने दें और समय-समय पर उनके कार्यों को निपटाएं। जिससे कि कोई भी बैंक शाखाओं के ऊपर उंगली ना उठा सके। ऐसी कई अहम जानकारियां दीं। इस मौके पर एलडीएम राजेंद्र प्रसाद तिवारी, प्रभारी विकास खंड अधिकारी, एडीओ आईएसबी सुखदेव सिंह, बीएमएम ममता तथा समूह की महिलाएं व विकास खंड क्षेत्र के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *