एक रात में दस हजार जमा करो, चाहे जितना बालू का खनन करो

पुलिस ने खनन माफिया के चालक को ट्रैक्टर ट्राली समेत पकड़ा
कंपिल, समृद्धि न्यूज।
कटरी क्षेत्र के खेतों से अवैध बालू खनन का कारोबार रुक नहीं रहा है। दिन हो या रात बालू माफियाओं की ट्रैक्टर ट्रालियां आने लगती हैं। अवैध बालू खनन का खेल लंबे समय से चल रहा है। यह आम चर्चा है कि एक रात में दस हजार जमा करो फिर चाहे जितना खनन करो। सूत्रों के मुताबिक रात में खनन माफिया सक्रिय हो जाते हंै। गंगा घाट से रातोंरात भारी मात्रा में बालू का खनन कर लिया जाता है। क्षेत्र में निर्बाध रूप से जारी है अवैध खनन।

क्षेत्र में नूरपुर, नसरुल्लाहपुर, तलफी नगला, कारव, पहाड़पुर, निजामुद्दीनपुर, सिवारा, बिल्सड़ी, जिजौटा बुजुर्ग, बहलोलपुर, राईपुर चिनहटपुर आदि गांवों में अवैध खनन का काम जोरों पर है। नूरपुर गांव में खेतों से निकाल कर बालू के ऊंचे ऊंचे टीले बना लिए गए हैं। जिस पर आज तक किसी भी अधिकारी की नजर नहीं पड़ी है। बालू माफिया की व्यवस्था इतनी चौकस है कि खनन विभाग प्रशासनिक अधिकारियों के छापे की सूचना पहले ही माफियाओं को हो जाती है। जिससे कुछ समय के लिए खनन रोक दिया जाता है। सोमवार दोपहर थाना पुलिस ने कंपिल बाईपास मार्ग पर बालू माफिया मोहम्मद शमी के ट्रैक्टर का पीछा किया। चालक ने बालू को सडक़ पर ही पलट दिया। हालांकि पुलिस ने ट्रैक्टर को चालक सहित दबोच लिया। पुलिस उसे थाने ले आयी। जहां बालू माफिया ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए थाने पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *