गंगा स्नान के दौरान अचानक मिर्गी का दौरा पडऩे से युवत की मौत

मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में मचा कोहराम
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज।
पड़ोसी जनपद शाहजहॉपुर के थाना कलान क्षेत्र के गांव नया गांव निवासी महावीर सिंह की सोलह वर्षीय पुत्री कुमारी रूबी जिसे अक्सर मिर्गी के दौरे आया करते थे। बताते हैं सोमवार को रूबी अपने परिवार के लोगों के साथ ढाईघाट शमशाबाद की गंगा नदी पर स्नान करने के लिए आई थी। जैसे ही रूबी स्नान के लिए गंगा में उतरी, उस दौरान मिर्गी का दौरा पड़ गया। देखते ही देखते युवती पानी में डूबने लगी। इस नजारे को देख मौके पर परिजनों के होश उड़ गए। चीख पुकार मच गई। शोर शराबा सुन आसपास के लोगों ने हिम्मत का परिचय देकर युवती को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। बताते हैं युवती के परिजन खुशी के माहौल में गंगा स्नान के लिए ढाईघाट शमशाबाद आए थे।गंगा पूजन के बाद जब परिवार के सभी लोग स्नान के लिए गंगा में उतरे, तो रूबी भी स्नान के लिए गंगा में घुस गई। देखते ही देखते रूबी को मिर्गी का दौरा पड़ गया और हालत बिगड़ गई। जैसे-जैसे परिवार के लोगों ने एक दूसरे के सहयोग से रूबी को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच पड़ताल की। वहीं शमशाबाद पुलिस ने जब परिवार के लोगों से मृतक युवती का पोस्टमार्टम कराए जाने की बात की, तो परिवार के लोगों ने कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। फिलहाल परिजन रोते बिलखते मृतक युवती का शव लेकर घर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *