अवैध वसूली का विरोध करने पर आरोपियों के घर पर बोला धाबा

गाली-गलौज कर पुत्र को पीटा, बचाने आई महिला को भी पीटा
मारपीट की घटना में सोने का कुंडल, सोने का लॉकेट भी हुआ गुम
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज।
शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रसीदपुर तराई निवासी मुन्नालाल पुत्र कृपाराम ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि गांव के ही आशाराम पुत्र गयादीन से पिछले तीन वर्षों से खेत की जुताई करवा रहा है। जिसका समय-समय पर पैसा भी दिया गया। कुछ पैसा शेष है जिसे देने के लिए आशाराम के पुत्र अवधेश से बातचीत भी की। आरोप है आरोपियों द्वारा बकाए पैसे को बढ़ा-चढ़ाकर देने की मांग कर गाली गलौज किया। जिसका पीडि़त ने विरोध भी किया, लेकिन आरोपियों द्वारा अभद्र व्यवहार जारी है। आरोप है 19 फरवरी की रात्रि 9 बजे के करीब आरोपी के पुत्र श्यामू, मानसिंह, उदयवीर तथा परिवार की महिलाओं के साथ घर जा धमके तथा पैसों की मांग कर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पुत्र प्रशांत को पकड़ लिया और मारपीट कर ले जाने लगे। बच्चों को बचाने के लिए जब पीडि़त की पत्नी सुशीला देवी आगे बढ़ी, तो आरोपियो ने उन्हें भी पकडक़र लाठी-डंडों से मारापीटा। मारपीट की घटना में श्यामू की पत्नी मालती देवी तथा परिवार की अन्य महिलाओं ने गाली-गलौज कर जमकर मारपीट की। शोर शराबा सुनकर आसपास मुहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान आरोपी जानमाल की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीडि़त के अनुसार मारपीट की घटना में पत्नी सुशीला देवी के कान का एक कुंडल तथा सोने का पेंडल वहीं रह गया। पीडि़त ने पिता पुत्रों सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *