मैजिक से गिरकर घायल बालक की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ननिहाल आया मासूम चालक की लापरवाही से डग्गामार मैजिक से गिरकर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार थाना मेरापुर के बिछुलिया निवासी राम रहीश अपने 5 वर्षीय पुत्र कर्तिकेय के साथ अपनी ससुराल नगला हूसा डग्गामार मैजिक में सवार होकर अपने ससुर रामगुलाम की तेरहवीं की दावत में शामिल होने आया था। बीती शाम लगभग 5 बजे नगला हूसा के निकट अचानक मैजिक की खिडक़ी खुल जाने से उस पर बैठा कर्तिकेय घायल हो गया। उसे तत्काल शहर के आवास विकास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया। जहाँ इलाज के दौरान कर्तिकेय नें दम तोड़ दिया। मृतक पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। मृतक की माँ मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी नें बताया कि मासूम की मैजिक से गिरकर मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *