फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पास्को एक्ट में वांछित चल रहे युवक को पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शमशाबाद थानाध्यक्ष बलराज भाटी उपनिरीक्षक संतोष कुमार व हमराहियों के साथ क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ अभियान चले थे, तभी एक संदिग्ध युवक दिखायी दिया। जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम शरद प्रताप पुत्र छविनाथ सिंह निवासी नगला गोदाम थाना शमशाबाद बताया। जांच के दौरान पता चला कि धारा 363, 366 व पास्को एक्ट में न्यायालय से वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

