शनिदेव मंदिर के चौथे वार्षिकोत्सव पर हुआ भंडारा

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे के हनुमान मंदिर के निकट कानपुर-फर्रुखाबाद मार्ग पर बने शनिदेव मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सोमवार की सुबह आचार्य पंडित राकेश कुमार शुक्ला व आचार्य राधा मोहन के द्वारा विधि विधान से हवन पूजन करवाया गया। वैदिक मंत्रों से वातावरण गूंज उठा। पूजन में यजमान के तौर पर अरुण गुप्ता अपने परिवार के सहित शामिल हुए। इसके बाद में हवन पूजन का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। हवन पूजन के पूर्ण होते ही भगवान शनि देव का भोग व प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान हजारों लोगों ने भगवान का प्रसाद पाया। यहां पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती रही। भक्तों ने पहुंचकर माथा टेंका और प्रसाद पाया। इस मौके पर श्याम शास्त्री, वरुण, मोहित गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *