रिश्तेदार की बारात में शामिल होने परिजनों संग आयी थी
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। रिश्तेदारी में आयी अधेड़ महिला की एचटी लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। महिली की मौत पर उसके परिजनों का रो-रो
कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार कम्पिल थाना क्षेत के गांव चिकनइया निवासी गुड्डो यादव उम्र 55 वर्षीय पत्नी मातादीन अपने रिश्तेदार प्रशान्त की बारात में शामिल होने के लिए शाहीपुर आई थीं। वहां से प्रशान्त की बारात उलियापुर गई थी। शुक्रवार को सुबह विदा होकर आई और गुडडो छत पर खड़ी थी, तभी ऊपर से गुजरी ग्यारह हजार विद्युत लाइन की चपेट में आकर वह अचेत हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे कायमगंज सीएची में लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर अमरेश कुमार ने गुड्डो को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर मृतका के बच्चे उदय, जसवीर, जयवीर सहित आदि परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
